Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

परिचय

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरीय रेल

मंडल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
जन संपर्क


जनसम्पर्क विभाग रेलवे की जननीति एवं इससे सम्बंधित सूचनाओं का प्रचार-प्रसार विशिष्ट रूप से संचार माध्यमों द्वारा करती है। जनसम्पर्क विभाग विभिन्न गतिविधियों द्वारा जनता से सम्पर्क स्थापित करती है, जिसमें प्रेस विज्ञप्ति, संवाददाता सम्मेलन, पुस्तकें, बैनर, पोस्टर, फोटो, विज्ञापन, ऑडियो विजुअल प्रचार, सिनेमा स्लाइड्स, विरासत दीर्घा, एसएमएस अभियान, वेबसाइट इत्यादि माध्यम शामिल हैं।

भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर के साथ ही साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी जनसम्पर्क प्रणाली को स्थापित किया गया है।

पश्चिम रेलवे पर जनसम्पर्क व्यवस्था


जनसम्पर्क विभाग के कार्य

1.रेल सम्बंधी तथ्यपरक सूचनाओं को शीघ्र एवं समय से जनता तक पहुँचाना।

2.पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों को समायोजित कर विशेष लेख के रूप में प्रेस विज्ञप्तियाँ तैयार करते हुए विभिन्न समाचार पत्रों को प्रेषित करना।

3.विज्ञापनों तथा रेडियो जिंगल इत्यादि के द्वारा सामाजिक जागरूकता से सम्बंधित सूचनाएँ जारी करना।

4.मंत्री द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम/नई सेवाओं की शुरुआत आदि के दौरान इवेंट प्रबंधन का कार्य।

5.विभिन्न अवसरों यथा रेल सप्ताह, हिंदी दिवस आदि पर प्रदर्शनी का आयोजन।

6.विरासत का संकलन एवं संरक्षण।

7.पश्चिम रेलवे की वेबसाइट का प्रबंधन।

8.प्रकाशन: जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न प्रकाशनों यथा गृह पत्रिका, ब्रोशर, पुस्तकें आदि की डिज़ाइनिंग एवं प्रकाशन का कार्य।

9.विभिन्न विभागों से प्राप्त निविदा विज्ञापनों को रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार डीएवीपी मान्यताप्राप्त प्रकाशनों द्वारा जारी करना।

जनसम्पर्क अधिकारियों की सम्पर्क सूची

नाम

पदनाम

टेलीफोन नंबर

कर्तव्‍य एवं उत्‍त्‍ारदायित्‍व

सुमित ठाकुर

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

022-22002590

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता हैं तथा पूरे जनसम्पर्क विभाग के प्रभारी हैं।

सी.एन.के. डेविड

      वरिष्‍ठ जनसम्पर्क अधिकारी(ई.)

022-22069214

आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बेहतर संपर्क बनाये रखने के लिए उत्तरदायी हैं। समाचार चैनलों और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के अन्य माध्यमों से नियमित रूप से संपर्क स्‍थापित करते रहते हैं। आप रेडियो स्पॉट, क्विकी आदि के माध्यम से सामाजिक और रेल संबंधी मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के लिए वैकल्पिक मीडिया को हैंडल करते हैं।

सुनील सिंह

       वरिष्‍ठ जनसम्पर्क अधिकारी           (प्रधान कार्यालय)


022-22002590

आप मुख्यालय में जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियों के प्रशासन के लिए उत्‍तरदायी हैं। आप पश्चिम रेलवे के पब्लिक वेबसाइट के फ्रेमवर्क के रखरखाव के लिए समन्वय करते हैं। आप पुस्तकों, ब्रोशर, पोस्टर, स्टिकर, बैनर आदि की डिजाइनिंग और छपाई का कार्य भी देखते हैं।

स्‍मिता रोज़ारिओ

जनसम्पर्क अधिकारी
(प्रेस

022-22002590

आप प्रेस एवं समाचार एजेंसियों से अच्छा सम्पर्क बनाये रखते हैं। आप विभिन्न परियोजनाओं, कार्यक्रमों, समारोहों आदि के लिए प्रेस विज्ञप्ति, समाचार सुविधाएँ और अन्य पृष्ठभूमि सामग्री तैयार कर उन्‍हें जारी करती हैं। आप विभिन्न मीडिया माध्यमों से आम जनता के लिए समय पर और सटीक रेल संबंधी और यात्री अनुकूल जानकारी के प्रसार की व्यवस्था करती हैं। आप प्रदर्शन विज्ञापनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता के मुद्दों के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोगिता की जानकारी जैसे नई ट्रेनों, विशेष ट्रेनों आदि के बारे में जानकारी जारी करती हैं।

अनुभव सक्‍सेना

जनसम्पर्क अधिकारी
(ई.)

022-22002590

आप सोशल मीडिया पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग और पोस्टिंग के लिए उत्‍तरदायी हैं। आप समाचार चैनलों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अन्य माध्‍यमों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं। आप रेडियो स्पॉट, जिंगल, ऑडियो संदेश आदि के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म, सिनेमा थिएटर आदि पर प्रचार के माध्यम से सामाजिक और रेल से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के लिए वैकल्पिक मीडिया को संभालते हैं। आप रेल दर्पण पत्रिका का प्रकाशन भी करते हैं।

अजय सोलंकी

जनसम्पर्क अधिकारी
(एफ.पी.)

022-22002590

आप मुख्य रूप से रेलवे बोर्ड की नीति के अनुसार विभिन्न डीएवीपी अनुमोदित समाचार पत्रों को निविदा विज्ञापन जारी करने का कार्य सुनिश्चित करते हैं। आप प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं को भी सुनिश्चित करते हैं। आप "सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005" के तहत जनसंपर्क विभाग के APIO हैं और साथ ही सार्वजनिक शिकायतों और CPGRAMS को भी देखते हैं। आप हेरिटेज सामग्रियों के कलेक्‍शन और संरक्षण के कार्य भी देखते हैं।

जितेन्‍द्र कुमार जयंत

वरिष्‍ठ जनसम्पर्क अधिकारी/I अहमदाबाद

079-22204591

आप अहमदाबाद मंडल में मीडिया सम्बंधी कार्यों का निर्वाह करते हैं। आप प्रेस, एजेन्सियों, टेलीविजन तथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं।

प्रदीप शर्मा

वरिष्‍ठ जनसम्पर्क अधिकारी/II अहमदाबाद

आप प्रेस, एजेंसियों, टेलीविजन और ऑल इंडिया रेडियो के साथ उपयुक्त प्रचार और संपर्क के लिए गुजरात राज्य में परियोजनाओं और कार्यों के लिए विभिन्न रेलवे निर्माण इकाइयों के साथ समन्वय करता है। इसके अतिरिक्त, आप वडोदरा, राजकोट और भावनगर मंडलों और सूरत क्षेत्र के लिए मीडिया का प्रबंधन भी करते हैं और प्रेस, एजेंसियों, टेलीविजन तथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं।

खेमराज मीना

जनसम्पर्क अधिकारी/इंदौर

0731-2529121

आप रतलाम मंडल में मीडिया सम्बंधी कार्यों का निर्वाह करते हैं। आप प्रेस,एजेन्सियों,टेलीविजन तथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं।


जन संपर्क मैनुअल

टेबल ऑफ़ प्रीसीडेंस




Source : पश्चिम रेलवे CMS Team Last Reviewed : 03-08-2023  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.