क्रम सं. | वर्ष | महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ |
1 | 1853 | 16 अप्रैल को बोरी बंदर से ठाणे के बीच पहली ट्रेन की शुरुआत। |
2 | 1855 | ब्रिटिश संसद के एक्ट द्वारा 2 जुलाई को बीबी एंड सीआई रेलवे कम्पनी की स्थापना। बीबीएंड सीआई ने 21 नवम्बर को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के साथ सूरत से वडौदा तथा अहमदाबाद तक रेलवे लाइन बनाने का करार। |
3 | 1860 | बीबी एंड सीआई का पहला रेल खंड अंकलेश्वर से उत्राण की शुरुआत। |
4 | 1862 | वडोदरा के निकट एशिया का पहला नैरो गेज लाइन दभोई एवं मियागाम के बीच खुला। |
5 | 1862 | बीबी एंड सीआईद्वारा विश्व कापहला डबल डेकर कोच शुरू। |
6 | 1864 | बीबी एंड सीआई रेलवे की ट्रेन मुंबई पहुँची। ग्रांट रोड से वलसाड के बीच पहली ट्रेन चली। |
7 | 1867 | 12 अप्रैल को लोकल सेवा विरार एवं बैकबे के बीच प्रारम्भ। |
8 | 1896 | बीबी एंड सीआईदिल्ली पहुँची, मथुरा में जीआईपी रेलवे से जुड़ा। |
9 | 1870 | चर्चगेट स्टेशन की शुरुआत। |
10 | 1873 | रेल लाइन का कोलाबा टर्मिनस तक विस्तार। |
11 | 1899 | बीबी एंड सीआईका हेडक्वार्टर बिल्डिंग जनवरी में तैयार। |
12 | 1928 | कोलाबा और बोरीवली के मध्य पहली विद्युत चालित ट्रेन का परिचालन। |
13 | 1930 | कोलाबा स्टेशन बंद। चर्चगेट नया उपनगरीय टर्मिनस बना। |
14 | 1951 | बीबी एंड सीआई का नामकरण 5 नवम्बर को पश्चिम रेलवे हुआ। |
15 | 1961 | 3 मार्च को 9 डिब्बा उपनगरीय ट्रेन की शुरुआत |
16 | 1972 | मुंबई-नई दिल्ली राजधानी की शुरुआत। |
17 | 1972 | उपनगरीय सेवाओं ने 500 का आँकड़ा पार किया।(501 उपनगरीय सेवाएँ) |
18 | 1986 | दादर-विरार खंड पर12 डिब्बा सेवा की शुरुआत। |
19 | 1992 | पश्चिम रेलवे पर विश्व की पहली लेडिज स्पेशल की शुरुआत। |
20 | 1992 | वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तौर पर स्थान आरक्षित। |
21 | 1994 | पश्चिम रेलवे पर कूपन वैलिडेटिंग मशीनों की शुरुआत। |
22 | 2001 | पहला डीसी/एसी 12 डिब्बा उपनगरीय सेवा शुरू। |
23 | 2002-03 | पश्चिम रेलवे का पुनर्गठन। |
24 | 2003 | मुंबई उपनगरीय खंड पर ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत। |
25 | 2003 | उपनगरीय सेवाओं की संख्या 1000 पहुँची। |
26 | 2006 | उपनगरीय खंड पर पहला यूटीएस सेवा प्रारम्भ। |
27 | 2007 | पश्चिम रेलवे पर भारतीय रेलवे का पहला एटीवीएम सुविधा की शुरुआत। |
28 | 2007 | उपनगरीय खंड पर अत्याधुनिक नई ईएमयू रैक की शुरुआत। |
29 | 2009 | 15 डिब्बा ट्रेन की शुरुआत। |
30 | 2011 | 15 डिब्बा ट्रेन चर्चगेट तक विस्तारित। |
31 | 2011 | विलेपार्ले-बोरीवली खंड25 केवी एसी कर्षण से चार्ज। |
32 | 2012 | 5 फरवरी को पश्चिम रेलवे पर अंतिम डीसी ट्रेन चली। |
33 | 2012 | 6 फरवरी से चर्चगेट-विलेपार्ले खंड 25 केवी एसीकर्षण से चार्ज। |
34 | 2013 | मेन लाइन से 9 डिब्बों की सेवाएँ समाप्त। |
35 | 2013 | उपनगरीय ईएमयू ट्रेनें दहानु रोड तक विस्तारित। |
36 | 2013 | मुंबई के पश्चिमी लाइनों पर ट्रेनों के आगमन के 150 वर्ष पूर्ण। |
37 | 2013 | मुंबई-नई दिल्ली रूट पर डायनेमिक प्राइसिंग के आधार पर पहली प्रीमियम एसी ट्रेन की शुरुआत। |
38 | 2014 | त्वरित गति से उपनगरीय टिकट वितरित करने हेतु निर्धारित मूल्य के टिकट खिड़कियों की शुरुआत। |
39 | 2014 | मोबाइल टिकटिंग मुंबई उपनगरीय खंड पर शुरू |
40 | 2015 | भारत में पहली बार उपनगरीय रेलगाड़ी में क्लोज़ डोर प्रणाली की शुरुवात ( प्रथम श्रेणी महिलाओं के कोच में ) |
41 | 2015 | नई एमयूटीपी II रेक उपनगरीय सेवाओं में शामिल |
42 | 2015 | सीवीएम बंद |
43 | 2015 | पश्चिम रेलवे सोशल मीडिया फेसबुक,ट्वीटर तथा यूट्यूब पर आई। |
44 | 2015 | महिला कोच में पहली बार सीसीटीवी |
45 | 2015 | मोबाइल के जरिये पेपरलेस टिकट |
46 | 2017 | पश्चिम रेलवे पर मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी इलेक्ट्रिक्स के साथ नया उपनगरीय रेक की शुरुआत किया गया। |
47 | 2017 | पश्चिम रेलवे पर भारत की पहली वातानुकूलित उपनगरीय ट्रेन 25/12/2017 को शुरू की गई। |
48 | 2018 | 29/03/2018 को हार्बर लाइन का अंधेरी से गोरेगांव तक विस्तारित की गई। |
49 | 2020 | मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस आईआरसीटीसी द्वारा 17/01/2020 को शुरू की गई। |
50 | 2020 | भारतीय रेलवे ने 22 मार्च, 2020 से उपनगरीय परिचालन सहित अपने सभी यात्री ट्रेनों के संचालन को कोविड-19 महामारी से प्रेरित लॉकडाउन के कारण निलंबित कर दिया। |
51 | 2020 | पश्चिम रेलवे ने 2 मई, 2020 से प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक ले जाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं। |
52 | 2020 | पश्चिम रेलवे ने 12 मई से अपनी विशेष ट्रेनों अर्थात मुंबई-दिल्ली और अहमदाबाद-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया। |
53 | 2020 | 1 जून से 17 और मेल/एक्सप्रेस विशेष ट्रेन के रूप में सेवाएं फिर से शुरू की गईं। |
54 | 2021 | दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा - स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक रेल पहुंच प्रदान करने के लिए नये केवड़िया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17/01/2021 को किया गया। निर्माण की शुरुआत के बाद से ही यह स्टेकशन भारत का पहला ग्रीन स्टेशन भवन बन गया। |
55 | 2021 | भारत का पहला अल्ट्रा-मॉडर्न एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन गांधीनगर कैपिटल स्टेशन का उद्घाटन 16/07/2021 को किया गया। |
56 | 2021 | मुंबई- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 19/07/2021 से नये अपग्रेडेड स्मार्ट तेजस टाइप स्लीपर कोच के साथ चली। |
57 | 2021 | पश्चिम रेलवे की मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनें 28 अक्तूबर 2021 से कोविड से पूर्व चल रही कुल 1367 सेवाओं अर्थात 100% सेवाओं के साथ चलेंगी। |
58 | 2021 | 8 अतिरिक्त एसी ईएमयू सेवाएं 22/11/2021 को शुरू की गईं, जिससे कुल एसी सेवाएं 20 हो गई हैं। पश्चिम रेलवे की कुल उपनगरीय सेवाएं बढ़कर 1375 हो गई है। |
59 | 2021 | मुंबई-हज़रत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस 12/12/2021 से नए अपग्रेडेड स्मार्ट तेजस टाइप के स्लीपर डिब्बों के साथ चली। |
60 | 2021 | मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस को 24/12/2021 से गांधीनगर राजधानी तक विस्तारित किया गया। |
61 | 2022 | मुंबई-गांधीनगर केपिटल शताब्दी एक्सप्रेस में 17/05/2022 से विस्टाडोम कोच को स्थायी रूप से जोड़ा गया। |
62 | 2022 | 12 अतिरिक्त एसी ईएमयू सेवाएं 16/05/2022 से शुरू की गईं, जिससे कुल एसी सेवाएं 32 हो गई हैं। |
63 | 2022 | 12951/12952 मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की पहली यात्रा की स्वर्ण जयंती 17 मई, 2022 को मनाई गई। |
64 | 2022 | 8 अतिरिक्त एसी ईएमयू सेवाएं 20/06/2022 से शुरू की गईं, जिससे कुल एसी सेवाएं 40 हो गई हैं। |
65 | 2022 | 8 अतिरिक्त एसी ईएमयू सेवाएं 08/08/2022 से शुरू की गईं, जिससे कुल एसी सेवाएं 48 हो गई हैं। |
66 | 2022 | नई और उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस (संस्करण 2.0) गांधीनगर केपिटल एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच 30 सितम्बर, 2022 से शुरू की गई |