पश्चिमरेलवेद्वारा दक्षिण भारत में मनाये जाने वाले वैलंकनीफेस्टिवलकेमद्देनज़रयात्रियोंकीसुविधाकेलिएबांद्राटर्मिनसतथावैलंकनीकेबीचविशेषट्रेन के 2 फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।यहविशेषट्रेनपूर्णतःआरक्षितहोगी, जिसकेकिरायेविशेषशुल्ककेसाथदेयहोंगे।
ट्रेन सं. 09001 बांद्रा टर्मिनस-वैलंकनी विशेष ट्रेन शनिवार, 27 अगस्त, 2016 को बांद्रा टर्मिनस से 22.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार, 29 अगस्त, 2016 को 12.30 बजे वैलंकनी पहुँचेगी।
इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन सं. 09002 वैलंकनी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन सोमवार, 29 अगस्त, 2016 को वैलंकनी से 21.45 बजे प्रस्थान कर बुधवार, 31 अगस्त, 2016 को 10.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
यहट्रेनयात्राकेदौरानबोरीवली, वसईरोड, कल्याण, लोणावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, वाडी, यादगीर, रायचूर, मंत्रालयमरोड, अडोनी, गुंटकल, गूटी, ताडीपटरी, मुड्डानुरू, येरागुंटला, कड्डप्पा, राजमपेटा, कोडुरू, रेनीगुंटा, तिरूट्टनी, अराकोणम, कांचीपुरम, चेंगलपेट, विल्लुपुरम, तिरुपदरीपुलियुर, चिदम्बरम, सिरकाझी, मइलादुथुराई, तिरुवरूरजं.एवं नागपट्टनम स्टेशनोंपरठहरेगी। तदनुसार, वापसी यात्रा में यह ट्रेन दौंड स्टेशन को छोड़कर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसट्रेनमें एसी 2 टियर, द्वितीयश्रेणी,एसी 3 टियर, द्वितीयश्रेणीकेशयनयानतथाद्वितीयश्रेणीकुर्सीयानकेआरक्षितडिब्बेहोंगे।
ट्रेन सं. 09001 की बुकिंगसभीयात्रीआरक्षणकेन्द्रोंतथाआईआरसीटीसीकीवेबसाइटपर8 अगस्त, 2016 सेप्रारम्भहोगी।
*****