पश्चिम रेलवे का रविवार, 4 सितम्बर, 2016 को
चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक
ट्रैक सिगनलिंग तथा ओवर हैड उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 4 सितम्बर, 2016 को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर जम्बो ब्लॉक लिया जायेगा। ब्लॉक अवधि के दौरान सभी अप तथा डाउन धीमी लाइन की ट्रेनों को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच अप तथा डाउन फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा। इस ब्लॉक की विस्तृत जानकारी स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्तव्यवस्था को ध्यान में रखें।
*****