ट्रेन सं. 12951/12952 राजधानी एक्सप्रेस का
नागदा जंक्शन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन सं. 12951/12952 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को 1 अक्टूबर, 2016 से नागदा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर 6 महीने के लिए दिया जायेगा। तदनुसार, ट्रेन सं. 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 01.18 बजे नागदा जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी तथा 01.20 बजे आगे रवाना होगी। इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन सं. 12952 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस 23.35 बजे नागदा जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी तथा 23.37 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी। अतः दोनों दिशाओं में यह ठहराव नागदा जंक्शन पर2 मिनट के लिए होगा।
बहरहाल, 14 जनवरी, 2017 से ट्रेन सं. 12953/12954 मुंबई सेंट्रल हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव नागदा जंक्शन स्टेशन से वापस ले लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रख कर यात्रा प्रारम्भ करें।
. **********