पश्चिम रेलवे सूरत और छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी
दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र पश्चिम रेलवे सूरत और छपरा के बीच विशेष किराये पर आधारित एक विशेष ट्रेन चलायेगी।
ट्रेन संख्या 09031 सूरत-छपरा विशेष ट्रेन मंगलवार, 31 अक्टूबर, 2016 को सूरत से 23.50 बजे छूटकर बुधवार, 2नवम्बर 2016 को 6 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09032 छपरा-सूरत विशेष ट्रेन बुधवार, 2नवम्बर 2016 को छपरा से 15 बजे छूटकर अगले दिन यानी गुरुवार 22.20 बजे सूरत पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर तथा शयनयान डिब्बे होंगे।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, अमलनेर, भुसावाल, खंडवा, हरदा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, इलाहाबाद सिटी, ज्ञानपुर रोड, मडुवाडीह, वाराणसी और बलिया स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 09031 सूरत- छपरा विशेष ट्रेन की बुकिंग सभी आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 30 अक्टूबर, 2016से शुरू होगी।