पश्चिम रेलवे पर रविवार, 20/11/2016 को दिन का ब्लॉक नहीं
पश्चिम रेलवे का वसई रोड एवं भायंदर के बीच रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक
रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा वसई रोड एवं भायंदर स्टेशनों के बीच शनिवार, 19 नवम्बर, 2016 एवं रविवार, 20 नवम्बर, 2016 के बीच पड़ने वाली मध्य रात्रि को 00.00 बजे से03.00 बजे तक अप फास्ट लाइन पर तीन घंटे का तथा 00.00 बजे से 03.30 बजे तक डाउन फास्ट लाइन पर साढ़े तीन घंटे का रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक लिया जायेगा। इसलिए रविवार, 20 नवम्बर, 2016 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी सम्बंधित स्टेशन मास्टर के उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त ब्लॉक व्यवस्था को ध्यान में रखें।
********