12 जनवरी एवं13 जनवरी, 2017 को
घगवल-सम्बा खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक
पठानकोट-जम्मूतवी दोहरी लाइन पर 400 केवी के दो ओवरहेड इलेक्ट्रिक क्रॉसिंग स्थापित करने हेतु घगवल-सम्बा खंड में अप तथा डाउन लाइन पर 12 जनवरी एवं 13 जनवरी, 2017 को 12.00 बजे से 15.00 बजे तक किमी संख्या 60/0-1 पर तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा।
ब्लॉक अवधि के दौरान निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित होंगीः-
निम्नांकितट्रेनों को रेग्युलेट किया जायेगाः-
1.12 जनवरी, 2017 की ट्रेन सं. 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस कठुआ तथा सम्बा खंड पर 1 घंटा30 मिनट तक रेग्युलेट रहेगी।
2.11 जनवरी, 2017 की ट्रेन सं. 12475 हापा-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस कठुआ तथा सम्बा खंड पर 1 घंटा30 मिनट तक रेग्युलेट रहेगी।
********