Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

परिचय

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरीय रेल

मंडल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

हमसे संपर्क करें

 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
WR Press Release No. 2021/02 18-02-2021
MUMBAI
पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा-एर्नाकुलम क्‍लोन साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन अप्रैल, 2021 तक विस्‍तारित


पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा-एर्नाकुलम क्‍लोन साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन अप्रैल, 2021 तक विस्‍तारित

        पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष रूटों पर यात्रा के लिए भारी मांग के मद्देनज़र ओखा-एर्नाकुलम क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेन को अप्रैल, 2021 तक विस्‍तारित करते हुए इसके 18 अतिरिक्‍त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।

       पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नंबर 06437/06438 ओखा-एर्नाकुलम-ओखा साप्‍ताहिक क्‍लोन स्पेशल ट्रेन पूर्ण रूप से आरक्षित होंगी। इस ट्रेन का विवरण नीचे दिया जा रहा है:-

ट्रेन नंबर 06437/06438 ओखा-एर्नाकुलम जंक्शन साप्ताहिक क्‍लोन स्पेशल [18 फेरे]

ट्रेन नंबर 06437 ओखा-एर्नाकुलम जंक्शन साप्‍ताहिक क्‍लोन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को ओखा से 06.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के फेरों को 3 मार्च, 2021 से 28 अप्रैल, 2021 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन नंबर 06438 एर्नाकुलम जंक्शन- ओखा साप्‍ताहिक क्‍लोन स्पेशल ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन से प्रत्येक रविवार को 19.35 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 16.40 बजे ओखा पहुंचेगी। इस ट्रेन के फेरों को 28 फरवरी, 2021 से 25 अप्रैल, 2021 तक विस्‍तारित किया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंबालिया, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, आणंद, वड़ोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, माणगाँव, रत्नागिरि, कनकवली, थिविम, मडगाँव, कारवार, होन्‍नावर, भटकल, बायंदूर, कुंडापुरा, उडुपी, सुरतकल, मंगलौर जंक्शन, कासरगोड, कान्हांगद, पयन्नूर, कन्नूर, टेलिचेरी, वडकारा, क्विलांडी, कोझिकोड, परपनंगडी, तिरूर, कुट्टिपुरम, पट्टांबी, शोरानूर, थ्रिसूर और अलुवा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 06437 का कन्नपुरम और फेरोक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा। ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच शामिल हैं।

ट्रेन नंबर 06437 की बुकिंग 21 फरवरी, 2021 से नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि के अनुसार  शुरू होगी। उपर्युक्‍त ट्रेन विशेष किराये के साथ पूर्ण रूप से आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी। विभिन्न विशेष ट्रेनों के ठहरावों और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। 

******** 





  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.