Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

परिचय

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरीय रेल

मंडल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

हमसे संपर्क करें

 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
WR PR No.2021/03 04-03-2021
MUMBAI
पश्चिम रेलवे द्वारा 4 मार्च, 2021 से विभिन्‍न आरक्षित विशेष ट्रेनों को अनारक्षित विशेष ट्रेनों के रूप में चलाने का निर्णय

पश्चिम रेलवे द्वारा 4मार्च, 2021से विभिन्‍न आरक्षित विशेष ट्रेनों को अनारक्षित विशेष ट्रेनों के रूप में चलाने का निर्णय

 

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा हाल ही में विभिन्न गंतव्यों के लिए पैसेंजर/डेमू/मेमू स्पेशल ट्रेनों सहित कई पूर्ण रूप से आरक्षित विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था। इसी क्रम में अब सक्षम प्राधिकारी द्वारा 4 मार्च, 2021 से अगली सूचना तक सामान्‍य द्वितीय श्रेणी, डेमू एवं मेमू डिब्‍बों वाली तथा 65 सेवाओं वाली कुल 33 विशेष ट्रेनों को आरक्षित विशेष ट्रेनों के बदले अनारक्षित विशेष ट्रेनोंके रूप में चलाने की मंजूरी प्रदान की गई है। इन 65 विशेष सेवाओं में से 12 सेवाएँ मुंबई सेंट्रल मंडल, 13 सेवाएँ वडोदरा मंडल, 22 सेवाएँ रतलाम मंडल, 8 सेवाएँ अहमदाबाद मंडल, 6 सेवाएँ राजकोट मंडल और 4 सेवाएँ भावनगर मंडल की हैं। इन 33 ट्रेनों में से 29 ट्रेनें पैसेंजर ट्रेन कैटेगरी की हैं, जबकि अन्‍य 3 ट्रेनें मेल/एक्‍सप्रेस कैटेगरी की हैं। ट्रेन नंबर 09077/78, 09007/08 और 09341/42 आंशिक रूप से अनारक्षित होंगी, जिनमें केवल सामान्य श्रेणी के कोच अनारक्षित माने जायेंगे।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन अनारक्षित विशेष ट्रेनों के विवरण निम्नानुसार हैं:-

क्रम सं.

ट्रेन नंबर

स्‍टेशन से

स्‍टेशन तक

1.

09023/09024

मुंबई सेंट्रल

वलसाड

2.

09077/09078

नंदुरबार

भुसावल

3.

09007/09008

(मेल/एक्‍सप्रेस कैटेगरी)

सूरत

भुसावल

 

4.

09152/09151

सूरत

वलसाड

5.

09154/09153

वलसाड

उमरगाम

6.

09377/09378

उधना

नंदुरबार

7.

09155/09156

सूरत

वडोदरा

8.

09315/09316

वडोदरा

अहमदाबाद

9.

09319/09320

वडोदरा

दाहोद

10.

09317

वडोदरा

दाहोद

11.

09107/09108

प्रतापनगर

केवडिया

12.

09109/09110

प्रतापनगर

केवडिया

13.

09113/09114

प्रतापनगर

केवडिया

14.

09381/09382

दाहोद

रतलाम

15.

09383/09384

रतलाम

नागदा

16.

09385/09386

नागदा

उज्जैन

17.

09507/09506

इंदौर

उज्जैन

18.

09518/09517

उज्जैन

नागदा

19.

09341/09342

(मेल/एक्‍सप्रेस कैटेगरी)

नागदा

बीना

20.

09545/09546

रतलाम

नागदा

21.

09554/09553

उज्जैन

नागदा

22.

09345/09346

(मेल/एक्‍सप्रेस कैटेगरी, डेमू कोचों के साथ परिचालन)

रतलाम

भीलवाड़ा

23.

09389/09390

डॉ. अम्बेडकर नगर

रतलाम

24.

09347/09348

डॉ. अम्बेडकर नगर

रतलाम

25.

09401

असारवा

हिम्मतनगर

09402

हिम्मतनगर

असारवा

26.

09431/09432

साबरमती

महेसाणा

27.

09433/09434

साबरमती

पाटन

28.

09437/09438

महेसाणा

आबू रोड

29.

09441/09442

वांकानेर

मोरबी

30.

09443/09444

वांकानेर

मोरबी

31.

09439/09440

वांकानेर

मोरबी

32.

09528/09527

भावनगर

सुरेंद्रनगर

33.

09534/09533

भावनगर

सुरेंद्रनगर

 

इन अनारक्षित ट्रेनों में टिकट जारी करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन किया जायेगा:-

 

1). उपरोक्त ट्रेनों की बुकिंग यात्री आरक्षण केन्‍द्र पर 04.03.2021 से रोक दी जायेगी। हालाँकि, ट्रेन नंबर 09007 और 09077 में स्लीपर क्लास के 3 डिब्‍बों को पीआरएस के माध्यम से आरक्षित रखा जायेगा और शेष कोच अनारक्षित होंगे।

2). ट्रेन नंबर 09341, 09345 और 09007 में अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस किराये की वसूली जारी रखी जायेगी।

3). इसके अलावा, डेमू कोच के साथ चलने वाली ट्रेन नंबर 09345/09346 को अनारक्षित माना जायेगा और इसमें यात्रा के लिए अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस का किराया लिया जायेगा।

4). वर्तमान में केवल इन ट्रेनों के लिए यात्रा टिकट जारी किये जायेंगे। इन ट्रेनों को छोड़कर किन्‍हीं अन्य ट्रेनों के अनारक्षित टिकट जारी नहीं किये जायेंगे।

5). गैर उपनगरीय खंड पर सीज़न टिकट जारी करने की अनुमति नहीं है।

6).सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे हमेशा पर्याप्त सामाजिक दूरी सुनिश्चित करें, फेस मास्क पहनें और कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करें।

*******





  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.