पश्चिम रेलवे द्वारा बढाये जायेंगे 3 विशेष ट्रेनों के फेरे
पश्चिम रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 2 विशेष ट्रेनों के फेरे भी विस्तारित
ट्रेन सं.02946 ओखा – मुंबई सेंट्रल सुपेरफास्ट विशेष ट्रेन का नवसारी स्टेशन पर
18 मार्च, 2021 से अतिरिक्त ठहराव
यात्रियों की सुविधा और यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे के विभिन्न गंतव्यों के बीच 3 विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तार करने का निर्णय लिया है, जबकि 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पश्चिम रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन नंबर 02645/02646 इंदौर - कोचुवेली (साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल [26 फेरे]
ट्रेन नंबर 02645 इंदौर - कोचुवेली स्पेशल ट्रेन के फेरों को 5 अप्रैल से 28 जून, 2021 तक बढ़ा दिया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 02646 कोचुवेली - इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरों को 3 अप्रैल से 26 जून, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन मौजूदा कोच संरचना, ठहराव एवं समय के साथ ही चलेगी।
2. ट्रेन नंबर 06337/06338 ओखा - एर्नाकुलम जंक्शन (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल [52 फेरे]
ट्रेन नंबर 06337ओखा - एर्नाकुलम जंक्शन स्पेशल ट्रेन के फेरों को 5 अप्रैल से 3 जुलाई, 2021 तक बढ़ाया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 06338 एर्नाकुलम जंक्शन - ओखा स्पेशल ट्रेन के फेरों को 2 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक वर्तमान ठहराव और समय के साथ बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन संशोधित कोच संरचना एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच के साथ चलेगी।
3. ट्रेन नंबर 06734/06733 ओखा - रामेश्वरम (साप्ताहिक) स्पेशल [26 फेरे]
ट्रेन नंबर 06734 ओखा - रामेश्वरम स्पेशल ट्रेन के फेरों को 6 अप्रैल से 29 जून, 2021 तक बढ़ाया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 06733 रामेश्वरम - ओखा स्पेशल की ट्रेन के फेरों को 2 अप्रैल से 25 जून, 2021 तक वर्तमान ठहराव और समय के साथ विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन संशोधित कंपोजिशन फ़र्स्ट एसी, 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच के साथ चलेगी।
4. ट्रेन नंबर 06054/06053 बीकानेर - मदुरै (साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल [26 फेरे]
ट्रेन नंबर 06054 बीकानेर - मदुरै स्पेशल ट्रेन के फेरों को 4 अप्रैल से 27 जून, 2021 तक बढ़ा दिया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 06053 मदुरै - बीकानेर स्पेशल ट्रेन के फेरों को 1 अप्रैल से 24 जून, 2021 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन वर्तमान कंपोजिशन, ठहराव और समय के साथ चलेगी।
5. ट्रेन नंबर 06067/06068 चेन्नई एग्मोर-जोधपुर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल [26 फेरे]
ट्रेन नंबर 06067 चेन्नई एग्मोर - जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों को 3 अप्रैल से 26 जून, 2021 तक बढ़ाया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 06068 जोधपुर - चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों को 5 अप्रैल से 28 जून, 2021 तक वर्तमान कंपोजिशन, ठहराव और समय सारणी के साथ बढ़ा दिया गया है।
नवसारी स्टेशन पर उपलब्ध अतिरिक्त ठहराव:
इसके अलावा, रेलवे ने ट्रेन नंबर 02946 ओखा - मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल को 18 मार्च, 2021 से नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नं.02946 ओखा - मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 00.41 बजे नवसारी स्टेशन पहुंचेगी और 00.4३ बजे प्रस्थान करेगी। तदनुसार, वलसाड, वापी और पालघर में भी इस ट्रेन के समय में परिवर्तन होगा। यह ट्रेन वलसाड स्टेशन पर 01.20 बजे पहुंचेगी और 01.25 बजे प्रस्थान करेगी; वापी स्टेशन पर 01.45 बजे पहुंचेगी और 01.47 बजे प्रस्थान करेगी और पालघर स्टेशन पर 02.47 बजे पहुंचेगी और 02.49 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन नंबर 02645, 06337, 06734 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 मार्च, 2021 को नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर प्रारम्भ होगी। उपरोक्त सभी ट्रेनें विशेष किराये पर पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेंगी। विभिन्न विशेष ट्रेनों के ठहरावों और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*******