पश्चिम रेलवे की ट्रेन सं. 02925 बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस के समय में बदलाव और अंधेरी स्टेशन पर ठहराव का निरस्तीकरण
पश्चिम रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन सं.02925बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस के परिचालन समय को बांद्रा टर्मिनस और नागदा स्टेशनों के बीच 22मार्च, 2021 से अगली सूचना तक संशोधित किया गया है जिसके फलस्वरूप पहले बांद्रा टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन अब 11.30बजे प्रस्थान करेगी। साथ ही 22.03.2021से दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के अंधेरी स्टेशन पर ठहराव को रद्द कर दिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे की इस ट्रेन की संशोधित समय सारिणी का विवरण नीचे दिया गया है:
| 02925 बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर | मौजूदा समय | संशोधित समय |
| बांद्रा टर्मिनस | 12.00 | 11.30 |
| अंधेरी | 12.14/12.17 | ठहराव निरस्त |
| बोरीवली | 12.34/12.37 | 11.55/11.58 |
| दहानु रोड | 13.50/13.52 | 13.08/13.10 |
| वापी | 14.20/14.25 | 13.41/13.43 |
| वलसाड | 14.51/14.53 | 14.06/14.09 |
| नवसारी | 15.31/15.36 | 14.45/14.47 |
| सूरत | 16.15/16.20 | 15.47/15.52 |
| भरूच | 17.04/17.06 | 16.32/16.34 |
| वडोदरा | 18.05/18.15 | 17.30/17.40 |
| गोधरा | 19.19/19.21 | 18.58/19.00 |
| दाहोद | 20.20/20.22 | 19.50/19.52 |
| मेघनगर | 20.45/20.47 | 20.18/20.20 |
| रतलाम | 22.20/22.30 | 22.10/22.20 |
| नागदा | 23.20/23.25 | 23.10/23.15 |
ट्रेन के विभिन्न ठहरावों और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपयाwww.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
********