Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

परिचय

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरीय रेल

मंडल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

हमसे संपर्क करें

 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
WR Press Release No. 2021/03 01-04-2021
MUMBAI
पश्चिम रेलवे द्वारा 3 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का परिचालन एक अन्य विशेष ट्रेन पश्चिम रेलवे से गुज़रेगी

पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का परिचालन एक अन्य विशेष ट्रेन पश्चिम रेलवे से गुज़रेगी

      यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे के विभिन्न गंतव्यों के बीच 3 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जबकि एक अन्य विशेष ट्रेन पश्चिम रेलवे से गुज़रेगी।

            पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

1. ट्रेन नंबर 04804/04803 साबरमती-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल (दैनिक)

ट्रेन नंबर 04804 साबरमती - भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल साबरमती से प्रतिदिन 21.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 04803 भगत की कोठी - साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल भगत की कोठी से प्रतिदिन 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा जंक्शन, पाटन, भिलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरन, जालोर, मोकलसर, समदड़ी जंक्शन और लूणी जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास सीटिंग कोच होंगे।

2. ट्रेन नंबर 04820/04819 साबरमती-भगत की कोठी स्पेशल एक्सप्रेस (दैनिक)

ट्रेन नंबर 04820 साबरमती - भगत की कोठी स्पेशल एक्सप्रेस प्रतिदिन साबरमती से 07.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.20 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 04819 भगत की कोठी - साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस प्रतिदिन 11.25 बजे भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.00 बजे साबरमती पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 10 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा जंक्शन, पाटन, भिलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरन, जालोर, मोकलसर, समदड़ी जंक्शन, डूंडारा और लूणी जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास सीटिंग कोच होंगे।

 3. ट्रेन नंबर 02484/02483 गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल (त्रि-साप्ताहिक)

ट्रेन नंबर 02484 गांधीधाम - जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल गांधीधाम से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 02483 जोधपुर - गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.05 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सामाखियाली, राधनपुर, भिलड़ी, मारवाड़ भीनमाल और जालोर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास सीटिंग कोच होंगे।

4. ट्रेन नंबर 09660/09659 उदयपुर सिटी शालीमार सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक)

ट्रेन नंबर 09660 उदयपुर सिटी - शालीमार सुपरफास्ट स्पेशल उदयपुर सिटी से प्रत्येक शनिवार को 01.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे शालीमार पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09659 शालीमार - उदयपुर सिटी सुपरफास्ट स्पेशल शालीमार से प्रत्येक रविवार को 20.20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पश्चिम रेलवे के चंदेरिया स्टेशन पर रुकेगी।

          ट्रेन संख्या 04804, 04820 और 02484 की बुकिंग अप्रैल, 2021 से  नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुल जाएगी। ट्रेन के संयोजनफ्रीक्वेंसी और  परिचालन दिवसों और ठहरावों के विस्तृत समय की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in  पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।





  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.