पश्चिम रेलवे द्वारा 25 अप्रैल, 2021 को मुंबई सेंट्रल एवं भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन के दो फेरों का परिचालन
मुंबई एवं रक्सौल के बीच वाया वसई रोड, सूरत अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन के एक और फेरे का भी परिचालन
यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल एवं भागलपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन के 2 फेरों का परिचालन करेगी। इसके अलावा, लोकमान्य तिलम टर्मिनस एवं रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त 2 फेरे भी चलाए जाएंगे।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे द्वारा अप्रैल, 2021 के महीने में 23 अप्रैल, 2021 तक देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा के लिए 283 स्पेशल ट्रेनें चलाईं गई हैं, जिनमें से 58 समर स्पेशल ट्रेनें हैं। इन दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का विवरण नीचे दिया जा रहा है:-
ट्रेन नंबर 09175/09176 मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये के साथ (2 फेरे)
ट्रेन नंबर 09175 मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल रविवार, 25 अप्रैल, 2021 को मुंबई सेंट्रल से 06.15 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 07.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09176 भागलपुर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल मंगलवार, 27 अप्रैल, 2021 को भागलपुर जंक्शन से 22.30 बजे रवाना होगी और गुरुवार को 23.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं., कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 01235/01236 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रक्सौल स्पेशल ट्रेन विशेष किराये के साथ (2 फेरे)
ट्रेन नंबर 01235 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रक्सौल स्पेशल मंगलवार, 27 अप्रैल, 2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21.15 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 23.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नं 01236 रक्सौल- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल शुक्रवार, 30 अप्रैल, 2021 को रक्सौल से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार 2 मई,2021 को 17.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओें में ठाणे, भिवंडी रोड, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना जं., आगरा फोर्ट, टुंडला जं., कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा जं., बस्ती, गोरखपुर, पनियावा, नरकटियागंज जं. एवं बेतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 09175 की बुकिंग 24 अप्रैल, 2021 से नामित यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
*******