Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

परिचय

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरीय रेल

मंडल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

हमसे संपर्क करें

 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
2021/0424-04-2021
mumbai
पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस से दानापुर के लिए एक फेरा तथा दानापुर से वडोदरा के लिए एक फेरा का परिचालन

प. रे. प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2021/04     मुंबई, 24 अप्रैल, 2021

 

पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस से दानापुर के लिए एक फेरा

तथा दानापुर से वडोदरा के लिए एक फेरा का परिचालन

      यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस से दानापुर तथा वापसी में दानापुर से वडोदरा के लिए सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन का एक फेरा विशेष किराये के साथ परिचालित करने का निर्णय लिया गया है।

      पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसारइन स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण नीचे दिया जा रहा है:-

 

ट्रेन संख्या 09181/09182बांद्रा टर्मिनस-दानापुर-वडोदरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराये के साथ

ट्रेन नंबर 09181 बांद्रा टर्मिनस- दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार,27 अप्रैल, 2021 को बांद्रा टर्मिनस से 23.45 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 14.20 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, ट्रेन नंबर 09182 दानापुर से वडोदरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार, 29 अप्रैल, 2021 को दानापुर से 18.20 बजे रवाना होगी और शनिवार को 02.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन नंबर 09181 बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर जं., अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और बिहटा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन नंबर 09182 के हॉल्‍ट दानापुर और वडोदरा के बीच ट्रेन संख्या 09181 के समान ही होंगे। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्‍लास सीटिंग कोच शामिल हैं।

 

ट्रेन नंबर 09181 की बुकिंग 26 अप्रैल, 2021 को नामित यात्री आरक्षण केन्‍द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्‍त स्‍पेशल ट्रेन विशेष किराये के साथ पूर्णत: आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहरावपरिचालन समय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन स्‍पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंगयात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

**********

 





  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.