प. रे. प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2021/04 मुंबई, 26 अप्रैल, 2021
पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल एवं भागलपुर तथा मुंबई सेंट्रल-मंडुआडीह-दादर के बीच प्रत्येक स्पेशल ट्रेन के दो फेरों का परिचालन
यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल एवं भागलपुर तथा मुंबई सेंट्रल-मंडुआडीह-दादर स्टेशनों के बीच प्रत्येक स्पेशल ट्रेन के दो फेरे विशेष किराये के साथ परिचालित करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे द्वारा देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। अप्रैल, 2021 के महीने में उत्तर और पूर्वी क्षेत्र के लिए अब तक 308 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, जिनमें से 65 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें हैं। मुंबई सेंट्रल-भागलपुर एवं मुंबई सेंट्रल-मंडुआडीह-दादर स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
ट्रेन संख्या 09177/09178मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये के साथ (2फेरे)
ट्रेन नंबर 09177 मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल बुधवार,28 अप्रैल, 2021 को मुंबई सेंट्रल से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 11.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09178 भागलपुर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल शनिवार, 1 मई, 2021 को भागलपुर से 06.00 बजे रवाना होगी और सोमवार को 05.15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं., कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेा और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टीयर, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 09035 मुंबई सेंट्रल-मंडुआडीह/09036 मंडुआडीह-दादर सुपरफ़ास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर (2 फेरे)
ट्रेन नंबर 09035 मुंबई सेंट्रल- मंडुआडीह सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार,27 अप्रैल, 2021 को मुंबई सेंट्रल से 22.30 बजे रवाना होगी और गुरुवार को 08.00 बजे मंडुआडीह पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09036 मंडुआडीह- दादर सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार,29 अप्रैल, 2021 को मंडुआडीह से 17.00 बजे रवाना होगी और शनिवार को 04.45 बजे दादर पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई जं. और भदोही स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर और स्लीपर क्लास कोच शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 09177 एवं 09035 की बुकिंग 27 अप्रैल, 2021 को नामित यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्त स्पेशल ट्रेन विशेष किराये के साथ पूर्णत: आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी। ट्रेनों के ठहराव, परिचालन समय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
**********