प. रे. प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2021/4 मुंबई, 26 अप्रैल, 2021
कुछ ट्रेनें रद्द एवं कुछ की फ्रिक्वेन्सी कम होगी
कोविड स्थिति के मद्देनजर यात्री मांग में कमी के कारण रेलवे द्वारा कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द करने, जबकि कुछ विशेष ट्रेनों की फ्रिक्वेन्सी को कम करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन विशेष ट्रेनों को रद्द या फ्रिक्वेन्सी में कमी की गई है, उन विशेष ट्रेनों का विवरण नीचे दिया जा रहा है:-
रद्द की गयी ट्रेनें:
• 09125 सूरत-अमरावती सुपरफास्ट स्पेशल 30.04.2021 से 14.05.2021 तक रद्द।
• 09126 अमरावती-सूरत सुपरफास्ट स्पेशल 01.05.2021 से 15.05.2021 तक रद्द।
• 09009 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 30.04.2021 से 14.05.2021 तक रद्द।
• 09010 नईदिल्ली- मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 01.05.2021 से 15.05.2021 तक रद्द।
• 09025 बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर एक्सप्रेस 03.05.2021 से 10.05.2021 तक रद्द।
• 09026 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 05.05.2021 से 12.05.2021 तक रद्द।
• 09227 मुंबई सेंट्रल- इंदौरदुरंतो एक्सप्रेस 29.04.2021 से 15.05.2021 तक रद्द।
• 09228 इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 30.04.2021 से 16.05.2021 तक रद्द।
• 09229 मुंबई सेंट्रल-जयपुरदुरंतो एक्सप्रेस 27.04.2021 से 11.05.2021 तक रद्द।
• 09230 जयपुर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 29.04.2021 से 13.05.2021 तक रद्द।
• 09231 मुंबई सेंट्रल- हापा दुरंतो एक्सप्रेस 27.04.2021 से 14.05.2021 तक रद्द।
• 09232 हापा- मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 28.04.2021 से 15.05.2021 तक रद्द।
ट्रेनों की बारम्बारता में कमी (दैनिक से त्रि-साप्ताहिक):
• ट्रेन नंबर 02972 भावनगर- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 28.04.2021 से 14.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को भावनगर से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 02971 बांद्रा टर्मिनस- भावनगर सुपरफास्ट स्पेशल 01.05.2021 से 17.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 09217 बांद्रा टर्मिनस- वेरावल स्पेशल स्पेशल 29.04.2021 से 15.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन प्रति मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 09218 वेरावल- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल स्पेशल 30.04.2021 से 16.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को वेरावल से चलेगी।
• ट्रेन संख्या 09309 गांधीनगर कैपिटल-इंदौर स्पेशल 29.04.2021 से 15.05.2021तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गांधीनगर कैपिटल से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 09310 इंदौर-गांधीनगर कैपिटल स्पेशल 28.04.2021 से 14.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इंदौर से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 09329 इंदौर-उदयपुर सिटी स्पेशल 30.04.2021 से 16.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से चलेगी।
• ट्रेन नं 09330 उदयपुर सिटी- इंदौर स्पेशल 01.05.2021 से 17.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को उदयपुर सिटी से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 02961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका स्पेशल 28.04.2021 से 14.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से चलेगी।
• ट्रेन नंबर 02962 इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका स्पेशल 29.04.2021 से 15.05.2021 तक प्रतिदिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इंदौर से चलेगी।
*****