प. रे. प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2021/04 मुंबई, 27 अप्रैल, 2021
पश्चिम रेलवे द्वारा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में
अस्थायी तौर पर जोड़े जायेंगे अतिरिक्त डिब्बे
यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ के समायोजन के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा 3जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैं:-
1. ट्रेन नंबर 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त सेकेंड क्लास सीटिंग कोच मुंबई सेंट्रल से 29/04/2021से तथा समस्तीपुर से 01/05/2021 से जोड़ा जाएगा।
2. ट्रेन नंबर 09099/09100 बांद्रा टर्मिनस-मऊ स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच तथा एक सेकेंड क्लास सीटिंग कोच बांद्रा टर्मिनस से 27/04/2021से तथा मऊ से 29/04/2021से जोड़ा जाएगा।
3. ट्रेन नंबर 09087/09088 उधना-छपरा स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच तथा एक सेकेंड क्लास सीटिंग कोच उधना से 30/04/2021से तथा छपरा से 02/05/2021 से जोड़ा जाएगा।
********