पश्चिमरेलवे20 जून,2022 सेमुंबईउपनगरीयखंडमें
शुरूकरेगी8 औरएसीलोकलट्रेनसेवाएँ
एसी सेवाओं की कुल संख्या 32 से बढ़कर होगी 40
एसी लोकल की यात्रियों में लोकप्रियता और उनकी बढ़ती मांग को देखते हुएपश्चिम रेलवे द्वारा 20 जून, 2022 से मुंबई उपनगरीय खंड पर एसी लोकल सेवाओं की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार से पश्चिम रेलवे पर 8 नई एसी सेवाओं की शुरुआत के साथएसी सेवाओं की कुल संख्या अब 32 से बढ़कर 40 हो जाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसारएसी लोकल के यात्रा टिकटों के किराए में 5 मई, 2022 से कटौती की गई है। किराये में कटौती किए जाने के कारण एसी लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल ही में पश्चिम रेलवे द्वारा 16 मई, 2022 से 12 और एसी लोकल सेवाएँ शुरू की गई थीं। एसी लोकल की मांग और लोकप्रियता को देखते हुए पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 20 जून, 2022 से 8 और एसी लोकल सेवाएँ शुरू करेगी। उल्लेखनीय है कि ये 8 सेवाएँ सोमवार से शुक्रवार तक ही चलेंगी। शनिवार और रविवार को 32 एसी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी और शेष 8 सेवाएँ नॉन एसी रेक के साथ चलेंगी।
श्री ठाकुर ने बताया कि शुरू की जा रही अतिरिक्त 8 सेवाओं में से 4 सेवाएँ अप और 4 डाउन दिशा में हैं। अप दिशा में विरार-चर्चगेट, विरार-दादर, वसई-चर्चगेट और मालाड-चर्चगेट के बीच एक-एक सेवा है। इसी तरहडाउन दिशा में दादर-विरार, चर्चगेट-विरार, चर्चगेट-वसई और चर्चगेट-मालाड के बीच एक-एक सेवा है। इन अतिरिक्त 8 एसी ईएमयू सेवाओं का विवरण अनुलग्नकI में दिया गया है।
*********
अनुलग्नक I
शुरू की जा रही 08 अतिरिक्त एसी ईएमयू सेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:-
अप ट्रेनें:
क्रम संख्या | प्रारंभिक | गंतव्य | मोड |
स्टेशन | प्रस्थान | स्टेशन | आगमन | |
1 | विरार | 06:57 बजे | दादर | 08:06 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
2 | विरार | 09:34 बजे | चर्चगेट | 10:59 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
3 | मालाड | 18:44 बजे | चर्चगेट | 19:22 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
4 | वसई रोड | 20:41 बजे | चर्चगेट | 21:54 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
डाउन ट्रेनें:
क्रम संख्या | प्रारंभिक | गंतव्य | मोड |
स्टेशन | प्रस्थान | स्टेशन | आगमन | |
1 | दादर | 08:18 बजे | विरार | 09:24 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
2 | चर्चगेट | 11:03 बजे | मालाड | 11:47 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
3 | चर्चगेट | 19:05 बजे | वसई रोड | 20:22 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
4 | चर्चगेट | 21:57 बजे | विरार | 23:22 बजे | फास्ट (सोम से शुक्र) |
*********