सतर्कता
हम जनता से इस तरह की मदद चाहते हैं कि वे अपने कार्यो को अतिशीघ्र पूरा करवाने के लिए भ्रष्ट कर्मचारियों को रिश्वत न दें, उसकी बजाय भारतीय रेलवे के सतर्कता संगठन को ऐसे मामलों की जानकारी दें। हम ऐसा महसूस करते है कि सतर्कता, प्रबंधन का कार्य हैं और यह अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों का कर्तव्य हैं कि वे सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र में किये जाने वाले कार्य सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं और नियमों तथा प्रक्रियाओं से युक्त प्रणाली का उल्लंघन नही किया जा रहा है। इस संबंध में सतर्कता संगठन सदैव जागरुक रहता हैं।
उद्देश्य
• भ्रष्टाचार एवं अनाचार को न्यूनतम /समाप्त करना
• निवारात्मक सतर्कता प्रांरभ करना
• प्रणालियों और कार्यविधियों को विकसित करने के संबंध में प्रबंधन कोसुझाव /सिफारिशें देना
• स्पष्ट एवं प्रभावी निर्णय लेने में कर्मचारियों की मदद करना।
• कार्य संस्कृति एवं कार्य संबंधी आचार नीति में परिवर्तन लाना।
• कर्मचारियों में सतर्कता संबंधी जागरुकता उत्पन्न करना
• पारदर्शिता लाने और विवेकाधिकार को न्यूनतम करने में मदद करना
हमसे संपर्क करें
पश्चिम रेलवे जनता को निर्बाध और प्रभावी रेल सेवा देने हेतु वचनबद्ध है। यदि आप के साथ रेल कार्य प्रणाली के किसी भी क्षेत्र में अनाचार या भ्रष्टाचार की कोई घटना होती हैं तो हमें सूचित करने का कष्ट करें। यदि आप गाड़ी / स्थान का विवरण, समय, दिनाँक, संबंधित रेल कर्मचारी का पदनाम तथा साक्षी एवं पता इत्यादि संबंधित विवरण नोट कर सकते हैं तो इससे हमें काफी मदद मिलेंगी। दी गई जानकारी गोपनीय रखी जायेंगी परन्तु जाँच के दौरान गवाही / साक्ष्य के लिए रेलवे को आपके सहयोग की जरुरत हो सकती हैं।
हमारा पताः-
वरिष्ठ उप महा प्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी
पश्चिम रेलवे
चर्चगे, मुंबई
दूरभाष क्र. 022-22017742
सचिव
केन्द्रीय सतर्कता आयोग
सतर्कता भवन, ब्लॉक -ए
जी पी ओ काम्प्लैक्स, आई एन ए, नई दिल्ली - 110023
दूरभाष क्र. - 011 - 24618891
पदनाम | मटेनलि फोन | निम्न से संबंधित शिकायत आदि के लिए |
उप मुसताधि (या) | 022-2208566 | टीटीई, कंडक्टर, आरक्षण, अनारक्षित टिकट, माल बुकिंग, स्टेशन प्रबंधक, सुरक्षा
|
उप मुसताधि (इंजी) | 022-22073255 | रेलपथ, बिल्डिंग, पूल,सिविल इंजी से संबंधित ठेके और निर्माण कार्य
|
उप मुसताधि (लेखा) | 022-22030105 | लेखा, कार्मिक और चयन इत्यादि
|
उप मुसताधि (भंडार) | 022-22030104 | भंडार आपूर्ति, चिकित्सा और यांत्रिक विभागों से संबंधित ठेके और कार्य
|
उप मुसताधि (बिजली/ सं एवं दू. स.) | 022-22017925 | बिजली, सिगनल एवं दूरसंचार
|