क्र सं. | वर्ष | महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ |
1 | 1853 | 16 अप्रैल को बोरी बंदर से ठाणे के बीच पहली ट्रेन की शुरुआत। |
2 | 1855 | ब्रिटिश संसद के एक्ट द्वारा 2 जुलाई को बीबी एंड सीआई रेलवे कम्पनी की स्थापना। बीबीएंड सीआई ने 21 नवम्बर को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के साथ सूरत से बरोडा तथा अहमदाबाद तक रेलवे लाइन बनाने का करार। |
3 | 1860 | बीबी एंड सीआई का पहला रेल खंड अंकलेश्वर से उत्राण की शुरुआत। |
4 | 1862 | एशिया का पहला नैरो गेज लाइन दभोई एवं मियागाम के बीच खुला (वडोदरा के निकट)। |
5 | 1862 | बीबी एंड सीआई द्वारा विश्व का पहला डबल डेकर कोच शुरू। |
6 | 1864 | बीबी एंड सीआई रेलवे की ट्रेन मुंबई पहुँची। ग्रांट रोड से अहमदाबाद के बीच पहली ट्रेन चली। |
7 | 1867 | 12 अप्रैल को लोकल सेवा विरार एवं बैकबे के बीच प्रारम्भ। |
8 | 1896 | बीबी एंड सीआई दिल्ली पहुँची, मथुरा में जीआईपी रेलवे से जुड़ी। |
9 | 1870 | चर्चगेट स्टेशन की शुरुआत। |
10 | 1873 | रेल लाइन का कोलाबा टर्मिनस तक विस्तार। |
11 | 1899 | बीबी एंड सीआई की हेडक्वार्टर बिल्डिंग जनवरी में तैयार। |
12 | 1928 | कोलाबा और बोरीवली के मध्य पहली विद्युत चालित उपनगरीय ट्रेन का परिचालन। |
13 | 1930 | कोलाबा स्टेशन बंद। चर्चगेट नया उपनगरीय टर्मिनस बना। |
14 | 1951 | बीबी एंड सीआई का नामकरण 5 नवम्बर को पश्चिम रेलवे हुआ। |
15 | 1961 | 3 मार्च को 9 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन की शुरुआत। |
16 | 1972 | 17 मई, 1972 को मुंबई-नई दिल्ली राजधानी की शुरुआत। |
17 | 1972 | उपनगरीय सेवाओं ने 500 का आँकड़ा पार किया (501 उपनगरीय सेवाएँ) । |
18 | 1986 | दादर - विरार खंड पर 12 डिब्बों वाली ट्रेन की शुरुआत। |
19 | 1992 | पश्चिम रेलवे पर विश्व की पहली लेडिज स्पेशल ट्रेन की शुरुआत। (5 मई,1992) |
20 | 1992 | उपनगरीय ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तौर पर स्थान आरक्षित। |
21 | 1994 | पश्चिम रेलवे पर कूपन वैलिडेटिंग मशीनों (CVMs) की शुरुआत। |
22 | 2001 | पहला डीसी/एसी 12 डिब्बा उपनगरीय सेवा शुरू। |
23 | 2002-03 | पश्चिम रेलवे का पुनर्गठन। |
24 | 2003 | मुंबई उपनगरीय खंड पर ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) की शुरुआत। |
25 | 2003 | पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाओं ने 1000 के आंकड़े को पार किया। |
26 | 2006 | पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर पहली अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) की शुरुआत। |
27 | 2007 | पश्चिम रेलवे पर भारतीय रेल की पहली स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (ATVMs) की शुरुआत। |
28 | 2007 | उपनगरीय खंड पर अत्याधुनिक नई ईएमयू रैक की शुरुआत। |
29 | 2009 | 15 डिब्बों वाली ट्रेन की शुरुआत। |
30 | 2011 | 15 डिब्बों वाली ट्रेन चर्चगेट तक विस्तारित। |
31 | 2011 | विले पार्ले - बोरीवली खंड 25 केवी एसी की शुरुआत। |
32 | 2012 | 5 फरवरी को पश्चिम रेलवे पर अंतिम डीसी ट्रेन चली। |
33 | 2012 | 6 फरवरी से चर्चगेट – विले पार्ले खंड 25 केवी एसी कर्षण से चार्ज। |
34 | 2013 | मेन लाइन से 9 डिब्बों वाली ट्रेन सेवाएँ समाप्त। |
35 | 2013 | उपनगरीय ईएमयू ट्रेनें दहानु रोड तक विस्तारित। |
36 | 2013 | मुंबई के पश्चिमी लाइनों पर ट्रेनों के आगमन के 150 वर्ष पूर्ण। |
37 | 2013 | मुंबई- नई दिल्ली रूट पर डायनेमिक प्राइसिंग के आधार पर पहली प्रीमियम एसी ट्रेन की शुरुआत। |
38 | 2014 | त्वरित गति से उपनगरीय टिकट वितरित करने हेतु निर्धारित मूल्य की टिकट खिड़कियों की शुरुआत। |
39 | 2014 | मोबाइल टिकटिंग मुंबई उपनगरीय खंड पर शुरू। |
40 | 2015 | भारत में पहली बार उपनगरीय रेलगाड़ी में क्लोज़ डोर प्रणाली की शुरुआत (प्रथम श्रेणी महिलाओं के कोच में)। |
41 | 2015 | नई एमयूटीपी II रेक उपनगरीय सेवाओं में शामिल। |
42 | 2015 | कूपन सत्यापन मशीनें (CVMs) बंद कर दी गईं। |
43 | 2015 | पश्चिम रेलवे का सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर तथा यूट्यूब पर आगमन। |
44 | 2015 | महिला कोच में पहली बार सीसीटीवी का प्रावधान। |
45 | 2015 | मोबाइल के जरिये पेपरलेस टिकट जारी करना। |
46 | 2017 | पश्चिम रेलवे पर मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी इलेक्ट्रिक्स के साथ नए उपनगरीय रेक की शुरुआत की गई। |
47 | 2017 | पश्चिम रेलवे पर भारत की पहली वातानुकूलित उपनगरीय ट्रेन 25/12/2017 को शुरू की गई। |
48 | 2018 | 29/03/2018 को हार्बर लाइन अंधेरी से गोरेगांव तक विस्तारित की गई। |
49 | 2020 | मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस आईआरसीटीसी द्वारा 17/01/2020 को शुरू की गई। |
50 | 2020 | भारतीय रेल ने 22 मार्च, 2020 से उपनगरीय परिचालन सहित अपने सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन को कोविड-19 महामारी से प्रेरित लॉकडाउन के कारण निलंबित कर दिया। |
51 | 2020 | पश्चिम रेलवे ने 2 मई, 2020 से प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक ले जाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं। |
52 | 2020 | पश्चिम रेलवे ने 12 मई से विशेष ट्रेनों अर्थात मुंबई-दिल्ली और अहमदाबाद-दिल्ली राजधानीएक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया। |
53 | 2020 | 1 जून से 17 और मेल / एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के रूप में सेवाएं फिर से शुरू की गईं। |
54 | 2021 | दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा - स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक रेल पहुंच प्रदान करने के लिए नये एकता नगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17/01/2021 को किया गया। निर्माण की शुरुआत के बाद से ही यह स्टेशन भारत का पहला ग्रीन स्टेशन भवन बन गया। |
55 | 2021 | गांधीनगर केपिटल स्टेशन - भारत का पहला अत्याधुनिक हवाई अड्डे की तरह बने रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 16/07/2021 को किया गया। |
56 | 2021 | मुंबई- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 19/07/2021 से नये अपग्रेडेड स्मार्ट तेजस टाइप स्लीपर कोच के साथ चली। |
57 | 2021 | पश्चिम रेलवे की मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनें 28 अक्तूबर 2021 से कोविड से पूर्व चल रही कुल 1367 सेवाओं अर्थात 100% सेवाओं के साथ चली। |
58 | 2021 | मुंबई-हज़रत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस 12/12/2021 से नए अपग्रेडेड स्मार्ट तेजस टाइप के स्लीपर डिब्बों के साथ चली। |
59 | 2021 | मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस को 24/12/2021 से गांधीनगर केपिटल तक विस्तारित किया गया। |
60 | 2022 | मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में 17/05/2022 से विस्टाडोम कोच को स्थायी रूप से जोड़े गये। |
61 | 2022 | 12951/12952 मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की पहली यात्रा की स्वर्ण जयंती 17 मई, 2022 को मनाई गई। |
62 | 2022 | नई और उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस (संस्करण 2.0) गांधीनगर केपिटल एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच 30 सितम्बर, 2022 से शुरू की गई। |
63 | 2023 | मुंबई-सूरत फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 16/07/2023 से एलएचबी रेक के साथ चल रही है। |
64 | 2023 | एकता नगर और अहमदाबाद के बीच गुजरात की पहली स्टीम हेरिटेज स्पेशल ट्रेन 31/10/2023 को शुरू की गई। |
65 | 2024 | चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय भवन ने जनवरी में 125 वर्ष पूर्ण किये। |
66 | 2024 | मुंबई उपनगरीय खंड से कोंकण रेलवे के लिए पहली नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 10115/10116 बांद्रा टर्मिनस-मडगांव एक्सप्रेस का शुभारंभ 29/08/2024 को किया गया। |
67 | 2024 | 16/09/2024 को भुज और अहमदाबाद के बीच नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की गई। स्वदेश में विकसित यह ट्रेन आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करती है और इसमें 12 वातानुकूलित सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगे हैं। |
68 | 2024 | पश्चिम रेलवे उपनगरीय सेवाओं की कुल संख्या 1400 से अधिक हो गई (1406 सेवाएं)। |
69 | 2024 | एसी उपनगरीय सेवाओं की कुल संख्या 100 से अधिक हुई (109 सेवाएं)। |
70 | 2024 | 15 कोच वाली उपनगरीय सेवाओं की कुल संख्या ने दोहरा शतक पार कर लिया (213 सेवाएं)। |
71 | 2025 | पश्चिम रेलवे की अंतिम डबल डेकर ट्रेनमुंबई-वलसाड पैसेंजर 04/01/2025 को विदा किया गया। |