Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोजें:
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

परिचय

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरीय रेल

मंडल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
महाप्रबंधक - श्री विवेक कुमार गुप्ता

      

   श्री विवेक कुमार गुप्ता

   महाप्रबंधकपश्चिम रेलवे

भारतीय रेल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई) के 1988 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री विवेक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार, 11 जुलाई, 2025 को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले वे नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थेइस संगठन को भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के क्रियान्वयन का दायित्व सौंपा गया है।

श्री गुप्ता ने रेलवे बोर्डरेल मंत्रालय में प्रधान कार्यपालक निदेशक/गति-शक्ति के रूप में कार्य किया हैजहाँ वे पीएम गति-शक्ति पहल के तहत स्टेशन विकास सहित सभी प्रमुख रेल परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन के लिए एकीकृत इकाई के रूप में कार्यरत सात (07) विभागों - सिविल (निर्माणपरियोजना निगरानी और स्टेशन विकास)विद्युत (आरई)सिगनल और दूरसंचारयातायातवित्तयोजना और आर्थिक निदेशालयों के एकीकृत कामकाज के लिए उत्तरदायी थे।

            श्री गुप्तामुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)मुख्य ट्रैक इंजीनियरमुख्य पुल इंजीनियर और मंडल रेल प्रबंधक जैसे कई प्रतिष्ठित पदों पर पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे में कार्यरत रहे हैं। इन पदों पर उन्होंने नई लाइन निर्माणगेज परिवर्तनदोहरीकरण और मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओंट्रैक निर्माण कार्योंयातायात सुविधाओं और पुल रखरखाव सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे के कार्यों का पर्यवेक्षण किया।

मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन (एमआरवीसी) में मुख्य इंजीनियर के रूप में कार्य करते हुए श्री गुप्ता ने लगभग ₹20,000 करोड़ की संचयी परियोजना मूल्य वाली एमयूटीपी I, II और III परियोजनाओं के समन्वय और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ₹34,000 करोड़ की एमयूटीपी 3ए परियोजना के प्रारंभिक कार्य का भी नेतृत्व किया। उनकी जिम्मेदारियों में योजना और कार्यान्वयन के मामलों में विश्व बैंकएआईआईबीएमएमआरडीएसिडको और महाराष्ट्र सरकार जैसी विभिन्न एजेंसियों के साथ व्यापक समन्वय कार्य शामिल था।

            मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (अप्रैल 2019 से अगस्त 2021) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संरक्षाबुनियादी ढांचे में सुधारकर्मचारी कल्याणग्राहक संतुष्टि और व्यय नियंत्रण और राजस्व सृजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कुशल संचालन सुनिश्चित किया

श्री गुप्ता को रेल परिचालनबुनियादी ढाँचे के प्रबंधन तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समान रूप से सम्मानित हैं और पूरा विश्वास है कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में पश्चिम रेलवे नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

***********




Source : पश्चिम रेलवे CMS Team Last Reviewed : 14-07-2025  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.