जनसम्पर्क
जनसम्पर्क विभाग रेलवे की जननीति एवं इससे सम्बंधित सूचनाओं का प्रचार-प्रसार विशिष्ट रूप से संचार माध्यमों द्वारा करती है। जनसम्पर्क विभाग विभिन्न गतिविधियों द्वारा जनता से सम्पर्क स्थापित करती है, जिसमें प्रेस विज्ञप्ति, संवाददाता सम्मेलन, पुस्तकें, बैनर, पोस्टर, फोटो, विज्ञापन, ऑडियो विजुअल प्रचार, सिनेमा स्लाइड्स, विरासत दीर्घा, एसएमएस अभियान, वेबसाइट इत्यादि माध्यम शामिल हैं।
भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर के साथ ही साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी जनसम्पर्क प्रणालीको स्थापित किया गया है।

जनसम्पर्क विभाग के कार्य
1.रेल सम्बंधी तथ्यपरक सूचनाओं को शीघ्र एवं समय से जनता तक पहुँचाना।
2.पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों को समायोजित कर विशेष लेख के रूप में प्रेस विज्ञप्तियाँ तैयार करते हुए विभिन्न समाचार पत्रों को प्रेषित करना।
3.विज्ञापनों तथा रेडियो जिंगल इत्यादि के द्वारा सामाजिक जागरूकता से सम्बंधित सूचनाएँ जारी करना।
4.मंत्री द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम/नई सेवाओं की शुरुआत आदि के दौरान इवेंट प्रबंधन का कार्य।
5.विभिन्न अवसरों यथा रेल सप्ताह, हिंदी दिवस आदि पर प्रदर्शनी का आयोजन।
6.विरासत का संकलन एवं संरक्षण।
7.पश्चिम रेलवे की वेबसाइट का प्रबंधन।
8.प्रकाशन: जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न प्रकाशनों यथा गृह पत्रिका, ब्रोशर, पुस्तकें आदि की डिज़ाइनिंग एवं प्रकाशन का कार्य।
9.विभिन्न विभागों से प्राप्त निविदा विज्ञापनों को रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार डीएवीपी मान्यताप्राप्त प्रकाशनों द्वारा जारी करना।
जनसम्पर्क अधिकारियों की सम्पर्क सूची
सुमित ठाकुर | | मुख्यजनसम्पर्क अधिकारी | 022-22002590 | मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता हैं तथा पूरे जनसम्पर्क विभाग के प्रभारी हैं। |
गजानन महतपुरकर | | व जनसम्पर्कअधिकारी(प्रेस) | 022-22091971 | आप प्रेस,इलेक्ट्रॉनिकमीडिया एवं समाचार एजेंसियों से अच्छा सम्पर्क बनाये रखते हैं। आप विभिन्न परियाजनाओं के अंतर्गत सम्मिलित तथ्यों,कार्यक्रमों,उत्सवोंइत्यादि से सम्बंधित समाचारों का संकलन करके प्रेस विज्ञप्तियाँ तैयार कर उन्हें जारी करते हैं। आप विभिन्न माध्यमों द्वारा रेलवे से सम्बंधित सटीक सूचनाएँ समय से जारी करते हैं। आप सामाजिक जागरूकता के साथ-साथजनोपयोगी सूचनाएँ जैसे कि नई ट्रेनें,विशेषट्रेनें इत्यादि की सूचनाएँ तैयार कर उन्हें जारी करते हैं।पश्चिम रेलवे की गृह पत्रिका रेल दर्पण के प्रकाशन में वरिष्ठ कार्यकारी सम्पादक का कार्य भी देखते हैं |
सी.एन.के.डेविड | | व जनसम्पर्कअधिकारी (ई ) | 022-22069214 | आप इलेक्ट्रॉनिकमीडिया एवं समाचार एजेंसियों से अच्छा सम्पर्क बनाये रखते हैं।आप पश्चिम रेलवे के वेबसाइट के प्रभारी हैं।आप वैकल्पिक मीडिया के साथ समाज तथा रेलवे से सम्बंधित जागरूकता फैलाने का कार्य रेडियो स्पोट्स, क्वीकीस,एसएमएसअभियान इत्यादि करते हैं। |
| | | | |
रिक्त | | व जनसम्पर्कअधिकारी (क्षेत्रीयप्रचार) | 022-22091970 | आप मुख्यतः निविदा सम्बंधी विज्ञापनों को रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार डीएवीपी मान्यताप्राप्त दैनिक समाचार पत्रों में जारी करवाने का कार्य करते हैं। आप प्रदर्शनी आयोजित करने हेतु विभिन्न कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करते हैं। आप पश्चिम रेलवे के प्रचार में भी सहयोग करते हैं।सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 केअंतर्गतआप जनसम्पर्क विभाग के APIO हैं। |
सुनील सिंह | | जनसम्पर्कअधिकारी (प्रशासन) | | आप जनसम्पर्क विभाग कार्यालय के कर्मचारियों के प्रशासन के नियंत्रण का कार्य करते हैं। आप पुस्तकों की डिज़ाइनिंग,ब्रोशर,पोस्टर,स्टीकर,बैनरआदि की छपाई का कार्य भी देखते हैं। आप वेबसाइट के का समन्वय करते हैं | |
जीतेन्द्र जयंत | | व जनसम्पर्कअधिकारी/इंदौर | 0731-2529121 | आप रतलाम मंडल में मीडिया सम्बंधी कार्यों का निर्वाह करते हैं। आप प्रेस,एजेन्सियों,टेलीविजनतथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं। |
| | | | |
प्रदीप शर्मा | | जनसम्पर्कअधिकारी/अहमदाबाद | | आप अहमदाबाद, राजकोट एवं भावनगर मंडल में मीडिया सम्बंधी कार्यों का निर्वाह करते हैं। आप प्रेस,एजेन्सियों,टेलीविजन तथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं। |
खेमराज मीना | | जनसम्पर्क अधिकारी / वड़ोदरा | | आप वड़ोदरा मंडल एवं सूरत क्षेत्र में मीडिया सम्बंधी कार्यों का निर्वाह करते हैं। आप प्रेस,एजेन्सियों,टेलीविजनतथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं। |
जन संपर्क मैनुअल
टेबल ऑफ़ प्रीसीडेंस